जरूरतमंद लोगों को ठंड में कंबल बांटे गए
- Dec 01, 2024
1 दिसम्बर 2024 रविवार को गुलामाने अशरफ सोसाइटी जोधपुर के जिम्ममेदारो द्वारा सोसाइटी चेयरमैन सय्यद नूर मियां अशरफी की सरपरस्ती में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया | विगत चार साल से लगातार सोसाइटी के जिम्ममेदार असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं ।जिम्ममेदारो ने बताया कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं |

