Gulamane Ashraf Welfare Society
  • gawsjodhpur@gmail.com
  • Sun 03 May 2026 / 14 Thu al-Qa‘dah 1447
Follow us:

सीरते ग़रीब नवाज मालूमाती मुक़ाबला 2025

  • Jun 22, 2025

गुलामाने अशरफ वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर की जानिब से सोसायटी के अध्यक्ष मौलाना सय्यद नूर मियाँ अशरफी के अगुवाई में सीरते गरीब नवाज़ मालूमाती मुकाबला-2025 का आयोजन जोधपुर में दिनांक 22 जून, 2025 (रविवार) को सुबह 09.00 बजे से 12.00 तक हुआ। उपाध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती ने बताया कि आज मुक़ाबला बडा ही रूहानियत और इल्मी माहौल में सम्पन्न हुआ। मुकाबले मे 388 लड़के और 451 लड़कियाँ कुल 839 में से 811 परिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस मुकाबले में बड़ी तादाद में नौजवानों, और खवातीन ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसके लिए छह सेन्टर बनाये गये छह केन्द्र अधीक्षक मौलाना आरिफ, रोशन इस्लामिया स्कूल उदयमन्दिर आसन, इमरान साहब मिस्बाही इस्हाकिया सी.सै. स्कूल, इब्राहिम नूरी राईट स्टेप एकेडमी स्कूल, मदेरणा कॉलोनी, मोहम्मद शोएब नूरी नोहरा कौम खरादियान नगीना मस्जिद के सामने, प्रताप नगर,
हाफिज शफीक नूरी इंटरनेशनल स्कूल, पुराना स्टेडियम, कारी जिशान आत्तारी मदरसा अहले सुन्नत फैजाने अशफाक, सोमानी कॉलेज, गली नं.3 और सेन्टर के रूम के लिए 60 निगरानों ने निगरानी की। फ्लाईग टीम उपाध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती, सचिव अशरफ हुसैन चिश्ती, मास्टर हसनैन, मोहम्मद अनीस, मोहसिन अत्तारी, नदीम सिद्दीकी उन्होंने परीक्षा सेन्टरों पर जाकर जांच की और नूर मुहम्मद, आमीन अब्बासी, अब्दुल रज्जाक, इब्राहिम कुरेशी इन्होंने व्यवस्था का बनाये रखने के लिए सहयोग किया। सचिव
अशरफ हुसैन ने बताया कि मुक़ाबले का मकसद हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की सीरत व तालीमात को आम करना और नई नस्ल को इस्लामी मालूमात से रोशन करना था। प्रतिभागियों ने ना सिर्फ सवालात के जवाब दिए, बल्कि उनकी रुचि और जानकारी ने सबको मुतास्सिर किया। सोसाइटी के अध्यक्ष सय्यद नूर मियाँ ने सभी शिरकत करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे मुकाबले नौजवानों को अपने मज़हबी व रूहानी विरासत से जोड़ने का बेहतरीन ज़रिया हैं।

Share This: